भारतीय जनता पार्टी पलामू ने जीएसटी सुधार के उपलक्ष्य में सोमवार शाम 5 बजे जीएसटी बचत उत्सव के साथ ‘स्वदेशी अभियान’ चलाया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने की। नेतृत्व पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने किया। कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने आमजन एवं दुकानदारों से मिलकर स्वदेशी खरीदने बेचने एवं अपनाने का आग्रह किया।