प्रतापगढ़: मुंनेश्वर दत्त इंटर कॉलेज के पास महिला से छेड़छाड़ और गर्भपात के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बीते 06 जुलाई 2025 को एक महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि आरोपीगण ने उसकी भूमि पर जबरन मिट्टी डालकर रास्ता बनाने का प्रयास किया। विरोध किए जाने पर अभियुक्तगण ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसके एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। जिसके कारण उसका गर्भपात हो गया। इस संबंध में थाना मान्धाता पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । आरोपी को जेल भेज दिया गया।