इंस्पायर अवार्ड मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में दमोह के दो विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए मॉडल
==
भारत मंडपम नई दिल्ली में 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित हो रही प्रदर्शनी में देशभर के 1000 से अधिक विद्यार्थी ले रहे भाग
==
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में दमोह जिले के दो विद्यार्थियों ने अपने नवाचार आधारित मॉडलों का प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। जिला एवं राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद दोनों विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सहभागिता का अवसर मिला है।