सड़क से गौशाला की ओर अभियान के तहत सड़क पर विचरण कर रहे निराश्रित गौवंश प्रतिदिन गौशाला में शिफ्ट किया जाये- कलेक्टर श्री यादव
==
समय-सीमा बैठक में संपन्न, दिए गये अहम् दिशा-निर्देश
===
सड़क से गौशाला की ओर अभियान के तहत सड़क पर विचरण कर रहे निराश्रित गौवंश प्रतिदिन गौशाला में शिफ्ट किया जाये। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत ऐसे निराश्रित गौवंश को गौशाला में भेजे। सीईओ जिला पंचायत इसकी मॉनीटरिंग करेगे। नगर पालिका अधिकारी दमोह शहर के ऐसे गौवंश नजदीकी गौशालाओ में भेजना सुनिश्चित करे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समय सीमा बैठक के दौरान दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचातय प्रवीण फुलपगारे खासतौर पर मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत अधिकारी भ्रमण पर ग्रामो में जाने पर ग्राम में स्थित सभी संस्थान/ कार्यालय/ गौशाला आदि का निरीक्षण आवश्यक रूप से करे और निर्धारित फार्मेट पर एंट्री की जायें। आगामी जनसेवा शिविर नोहटा में आगामी शुक्रवार को आयोजित किया गया है।
उन्होने स्वामित्व योजना के तहत की जा रही कार्यवाही में सभी संबंधित विभागो को कोआर्डिनेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कोर्ट के निर्णय में जो समय-सीमा दी जाती है, उनके समक्ष समय पर प्रस्तुत की जाये, ताकि समय पर पूरी कार्यवाही सुनिश्चित हो, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जावेगी। बैठक में एनएचआई को अधिकारियों से काउ कोचर वाहन को निर्धारित मापदण्डो के अनुरूप सुनिश्चित करेने के निर्देश दिए गये।
कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा तत्परता से निराकरण किया जाये। उन्होने कहा शिकायते नान-अटेण्ड न रहे। श्री यादव ने कहा समय पर निराकरण होने से पात्र व्यक्ति को समय पर लाभ मिल जायेगा।
कलेक्टर श्री यादव ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास से कहा विभागीय योजनाओ कार्यक्रमो की सप्ताहिक जिला स्तर पर और मासिक विकासखंड स्तरो पर अधिकारियों-कर्मचारियो की बैठक लेकर प्रगति लाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में मतदाताओ के नाम जोड़ने संबंधी अभियान की चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। बैठक में अंतरविभागीय विषयो पर चर्चा कर संबंधित विभागो को निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गये।
1 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026