वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल में जीवन दीप समिति की सामान्य सभा बैठक आयोजित की गई।बैठक में मंत्री ने क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना,जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम एवं जिला पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहे