Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

जालौन में पैसों के लेनदेन को लेकर बीच बाजार में बवाल, युवक की लात-घूसों से पिटाई; CCTV में कैद हुई वारदात कदौरा कस्बे के मुख्य बाजार की घटना, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि बीच बाजार में ही मारपीट शुरू हो गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवकों के बीच किसी पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बाजार में आमना-सामना होने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक युवक ने दूसरे युवक की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कुछ समय तक दोनों युवकों के बीच विवाद चलता रहा। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था। बाजार में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल कदौरा थाना पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। #orai #jalaun #UPPolice #spjalaun #jalaunpolice #kadaura #viralvideoシ

Orai, Jalaun | Jun 21, 2026

MORE NEWS

पचनदा संगम से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा संदेश, सुनिए क्या बोले

जल सहेलियों पर की पुष्प वर्षा, जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता पर दिया विशेष जोर

जितेंद्र गुप्ता✍️। बोल दो भारत

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जालौन के बाबा साहब मंदिर, कंजौसा स्थित पचनदा संगम पहुंचे, जहां उन्होंने जल सहेलियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और जनभागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही 

सुनिए मंत्री जी का पूरा संबोधन, सिर्फ़ बोल दो भारत पर

#orai #jalaun #जालौन #रामपुरा #जगम्मनपुर #jagammnpur #swatantradevsingh #पचनदा #dmjalaun #spjalaun #viralvideo Swatantra Dev Singh #जलसहेली #मूलचंद्रनिरंजन #जलमंत्री

पचनदा संगम से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा संदेश, सुनिए क्या बोले जल सहेलियों पर की पुष्प वर्षा, जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता पर दिया विशेष जोर जितेंद्र गुप्ता✍️। बोल दो भारत उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जालौन के बाबा साहब मंदिर, कंजौसा स्थित पचनदा संगम पहुंचे, जहां उन्होंने जल सहेलियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और जनभागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही सुनिए मंत्री जी का पूरा संबोधन, सिर्फ़ बोल दो भारत पर #orai #jalaun #जालौन #रामपुरा #जगम्मनपुर #jagammnpur #swatantradevsingh #पचनदा #dmjalaun #spjalaun #viralvideo Swatantra Dev Singh #जलसहेली #मूलचंद्रनिरंजन #जलमंत्री

Orai, Jalaun | Jul 13, 2026

जालौन न्यायालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

जालौन । 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान एवं वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को जालौन न्यायालय परिसर में जिला जज बृजेंद्र सिंह ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मचारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

#savetree #oraijalaun #districcourt #jalaunnews #boldobharat

जालौन न्यायालय परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण अंकुर श्रीवास्तव ✍️ जालौन । 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान एवं वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को जालौन न्यायालय परिसर में जिला जज बृजेंद्र सिंह ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मचारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। #savetree #oraijalaun #districcourt #jalaunnews #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 12, 2026

शाहजहांपुर में अनुरागिनी संस्था का स्वास्थ्य शिविर व महिला चौपाल, 287 ग्रामीणों ने कराया निःशुल्क परीक्षण

जालौन। विकास खंड मेहवा के ग्राम शाहजहांपुर में अनुरागिनी संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं महिला चौपाल का आयोजन किया गया। शिविर में 287 ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनुपमा लोधी ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार और समाज की खुशहाली का आधार है।

अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि संस्था पिछले 30 वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो जाती हैं और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होती है।

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई, चुरखी तथा होम्योपैथिक अस्पताल कालपी के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं जिला महिला थाना की उपनिरीक्षक रजनी ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराधों से बचाव तथा हेल्पलाइन 1090 और 112 की जानकारी दी।

महिला चौपाल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, टीकाकरण और परिवार कल्याण जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शाहजहांपुर में अनुरागिनी संस्था का स्वास्थ्य शिविर व महिला चौपाल, 287 ग्रामीणों ने कराया निःशुल्क परीक्षण जालौन। विकास खंड मेहवा के ग्राम शाहजहांपुर में अनुरागिनी संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं महिला चौपाल का आयोजन किया गया। शिविर में 287 ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनुपमा लोधी ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य पूरे परिवार और समाज की खुशहाली का आधार है। अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि संस्था पिछले 30 वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो जाती हैं और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होती है। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई, चुरखी तथा होम्योपैथिक अस्पताल कालपी के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं जिला महिला थाना की उपनिरीक्षक रजनी ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराधों से बचाव तथा हेल्पलाइन 1090 और 112 की जानकारी दी। महिला चौपाल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, टीकाकरण और परिवार कल्याण जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Orai, Jalaun | Jul 12, 2026

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया पेंशनर्स भवन का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिली सम्मान की सौगात

पेंशनरों ने जताया आभार, बोले— सरकार हमारी जरूरतों और सम्मान का पहले से रखती है ध्यान

उरई (जालौन)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद में नवनिर्मित पेंशनर्स भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का अनुभव समाज और नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर है तथा यह भवन संवाद, सहयोग और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पेंशनरों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

इस दौरान पेंशनरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी जरूरतों और सम्मान का ध्यान बिना मांग के ही रखती है तथा पेंशनर्स भवन इसका सशक्त उदाहरण है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पेंशनर्स एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया पेंशनर्स भवन का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिली सम्मान की सौगात पेंशनरों ने जताया आभार, बोले— सरकार हमारी जरूरतों और सम्मान का पहले से रखती है ध्यान उरई (जालौन)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद में नवनिर्मित पेंशनर्स भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का अनुभव समाज और नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर है तथा यह भवन संवाद, सहयोग और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पेंशनरों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस दौरान पेंशनरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी जरूरतों और सम्मान का ध्यान बिना मांग के ही रखती है तथा पेंशनर्स भवन इसका सशक्त उदाहरण है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पेंशनर्स एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Orai, Jalaun | Jul 12, 2026

उरई (जालौन)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को उरई-कालपी रोड स्थित आटा में वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया और कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने पौधरोपण किया। इस दौरान कृषि वानिकी, सामाजिक वानिकी और वृक्षारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 12 से अधिक लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और घटते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए वृक्षारोपण को सबसे प्रभावी समाधान बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हरित अभियान लगातार सफल हो रहा है। वर्ष 2017 से अब तक 190 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और पौधों की जियो-टैगिंग, ड्रोन व सैटेलाइट निगरानी के कारण उनकी जीवित रहने की दर लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

प्रदेश के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने किसानों से कृषि वानिकी अपनाने की अपील की। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण को भी जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया।

उरई (जालौन)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को उरई-कालपी रोड स्थित आटा में वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया और कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने पौधरोपण किया। इस दौरान कृषि वानिकी, सामाजिक वानिकी और वृक्षारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 12 से अधिक लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और घटते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए वृक्षारोपण को सबसे प्रभावी समाधान बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हरित अभियान लगातार सफल हो रहा है। वर्ष 2017 से अब तक 190 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और पौधों की जियो-टैगिंग, ड्रोन व सैटेलाइट निगरानी के कारण उनकी जीवित रहने की दर लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। प्रदेश के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने किसानों से कृषि वानिकी अपनाने की अपील की। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण को भी जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया।

Orai, Jalaun | Jul 12, 2026

जालौन में पैसों के लेनदेन को लेकर बीच बाजार में बवाल, युवक की लात-घूसों से पिटाई; CCTV में कैद हुई वारदात कदौरा कस्बे के मुख्य बाजार की घटना, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि बीच बाजार में ही मारपीट शुरू हो गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवकों के बीच किसी पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बाजार में आमना-सामना होने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक युवक ने दूसरे युवक की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कुछ समय तक दोनों युवकों के बीच विवाद चलता रहा। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था। बाजार में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल कदौरा थाना पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। #orai #jalaun #UPPolice #spjalaun #jalaunpolice #kadaura #viralvideoシ - Orai News