बक्सर में सजेगा बाबा बागेश्वर का 'दिव्य दरबार'! 🚩 200 बीघे में महातैयारी शुरू...
धर्म नगरी बक्सर में होने जा रहा है आस्था का सबसे बड़ा महाकुंभ! 🚩✨
खाकी बाबा सरकार की पुण्यतिथि पर आयोजित 57वें श्री सीताराम विवाह महोत्सव में इस बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य आगमन हो रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए अब यह कार्यक्रम हवाई अड्डा मैदान की जगह कृतपुरा की 200 बीघे जमीन पर होगा।
📅 नोट कर लें तारीखें:
🔸 7 से 13 दिसंबर: पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान (नया बाजार आश्रम परिसर व नेत्र अस्पताल मैदान)
🔸 14 और 15 दिसंबर: भव्य हनुमत कथा (कृतपुरा कथा स्थल)
🔸 16 दिसंबर: बाबा बागेश्वर का प्रसिद्ध 'दिव्य दरबार' (लगेंगी अर्जियां, निकलेंगी पर्चियां)
स्थानीय किसानों ने स्वेच्छा से 200 बीघे जमीन दी है, जिसमें 50 बीघे में पंडाल और 150 बीघे में पार्किंग बन रही है। हर दिन करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है! 🙏
कमेंट में "जय श्री राम" लिखें और �
Buxar, Buxar | Nov 27, 2026