biada.bihar From Production to Progress: Varun Beverages Strengthens Bihar's Manufacturing Momentum!
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है। राज्य का विस्तारित होता फूड प्रोसेसिंग एवं बेवरेजेज सेक्टर इस बदलाव को नई मजबूती दे रहा है।
इस दिशा में M/s Varun Beverages Limited ने बक्सर के नावानगर औद्योगिक क्षेत्र के बाद अब बेगूसराय स्थित इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में भी अपनी उत्पादन इकाई स्थापित की है। ये दोनों इकाइयाँ बिहार के बेवरेजेज एवं फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन इकाइयों में फ्रूट जूस आधारित पेय पदार्थों, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स तथा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन किया जा रहा है।
इन औद्योगिक इकाइयों से बिहार की विनिर्माण क्षमता को मजबूती मिल रही है, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।
नावानगर से बेगूसराय तक उद्योगों का विस्तार, Beverage Production में वृद्धि और रोजगार का सृजन-समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बिहार की ओर बढ़ते कदम !
उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में रफ्तार पकड़ता बिहार !
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Industries Department, Bihar जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #bihar #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary
Buxar, Bihar | Nov 27, 2026