मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जालौन में सपा का हल्लाबोल: पुलिस ने छीना पुतला तो कार्यकर्ताओं ने अखबारों का पुतला बनाकर फूंका
उरई (जालौन):
सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उरई के सिटी सेंटर पर एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सिटी सेंटर से लेकर अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
पैदल मार्च के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जैसे ही जुलूस अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा, सपा कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस मुस्तैद दिखी और अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीन लिया।
अखबारों का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर जताया विरोध
पुलिस द्वारा पुतला छीने जाने के बाद भी सपा कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। कार्यकर्ताओं ने तुरंत अखबारों को इकट्ठा कर मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला तैयार किया और चौराहे पर ही आग के हवाले कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में सपा का यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
Jalaun, Jalaun | Oct 7, 2026