गाज़ियाबाद: साहिबाबाद क्षेत्र में पूजा में साइकिल का पहिया छूने पर दो पक्षों में विवाद, घायल हुए एक युवक का दिल्ली में चल रहा इलाज
सोमवार को साहिबाबाद के शहीद नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और एक दूसरे पर पथराव किया गया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका दिल्ली के जीटीबी में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर पूजा को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था।