गाज़ियाबाद: 8 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी को कौशांबी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोमवार को थाना कौशांबी पुलिस 8 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले सुलेमान नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर एसीपी कौशांबी ने बताया कि बीते 10 मार्च को महिला की ओर से थाना कौशांबी पर उनकी 8 वर्षीय बेटी के साथ गलत हरकत करने की तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।