बहराइच: मल्हीपुर चौराहा से चिचड़ी की तरफ जाने वाले मार्ग पर थाना दरगाह पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने मल्हीपुर चौराहा से चिचड़ी की तरफ जाने वाले मार्ग से अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी मीडिया सेल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि थाना दरगाह पुलिस ने 592 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। जिसके आधार पर NDPS एक्ट की धारा मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है और अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।