बहराइच के गुलाम अली पुरा क्षेत्र में लगी आग, फायर टीम ने आग पर पाया काबू
बहराइच थाना दरगाह शरीफ चौकी सालारगंज क्षेत्र में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और थाना दरगाह शरीफ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल आग लगने के कारणों और उससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।