कोईलवर: गिधा में शराब के नशे में हंगामा करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
गिधा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिधा गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बिरमपुर निवासी धनजी पासवान और अर्जुन पासवान तथा अहिरपुरवा निवासी राजू कुमार राम और राहुल कुमार चौधरी पुलिस में गिरफ्तार कर चारों आरोपितों को रविवार दोपहर 1:00 जेल भेज दिया।