गोरखपुर: गोरखपुर एम्स में हेलीपैड निर्माण अंतिम चरण में, एयर एंबुलेंस से मिनटों में मिलेगा इलाज
गोरखपुर एम्स में गंभीर मरीजों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। एम्स परिसर में बन रहा हेलीपैड अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके शुरू होने के बाद एयर एंबुलेंस के जरिए गंभीर मरीजों को करीब 40 मिनट में लखनऊ और पौने दो घंटे में दिल्ली पहुंचाया जा सकेगा। खास बात यह है कि सिर्फ एम्स से रेफर होने वाले मरीज ही नहीं, बल्कि देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज समेत आसपास के जिलो