#बड़ी खबर: #शराब कांड के मुख्य आरोपी #रवि लखेरा का शॉर्ट #एनकाउंटर, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
#सागर। जिले के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य सूत्रधार रवि लखेरा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बरायठा के घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला बोलते हुए फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए रवि लखेरा को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया।
#घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। बीती रात पुलिस को मुखबिर तंत्र से उसके बरायठा के जंगलों में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने इलाके में सघन घेराबंदी शुरू कर दी।
#खुद को चारों तरफ से घिरता देख शातिर रवि लखेरा ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अब इस पूरे अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य मददगारों और सप्लायर्स की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
#पहले भी जहरीली शराब में सामने आ चुका है नाम
बंडा जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपित रवि लखेरा पहले भी नकली शराब के मामलों में पुलिस के रडार पर रह चुका है। उसका नाम मई 2026 में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री मामले में सामने आया था।
#पुलिस पहले भी कर चुकी है आरोपी पर कार्रवाई
ललितपुर पुलिस ने उस समय कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की थी। जांच में सामने आया था कि गिरोह का संबंध मध्यप्रदेश में अवैध शराब की सप्लाई से भी था और रवि लखेरा का नाम इस नेटवर्क से जोड़ा गया था।
पत्रकार कमलेश साहू,,,,,,,,
Sagar, Sagar | Sep 11, 2026