#गहमर पुलिस की कार्रवाई: दो कंटेनरों से 152 भैंस व पड़वा बरामद, पांच गिरफ्तार
गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में कार्रवाई करते हुए दो कंटेनरों से कुल 152 भैंस एवं पड़वा बरामद किए। पुलिस ने मौके से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों कंटेनरों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम बकैनिया मोड़ के पास दो कंटेनरों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़वा ले जाए जाने के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दोनों कंटेनरों से कुल 152 पशुओं को बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
मामले में थाना गहमर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। बरामद पशुओं को सुरक्षित रखने एवं उनकी देखभाल के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पशुओं के अवैध परिवहन एवं पशु क्रूरता के मामलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।