#विधानसभा चुनाव-2027: EVM संचालन और मतदान प्रक्रिया से रूबरू हुए मतदाता
गाजीपुर, 21 नवंबर 2026। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद मुख्यालय सहित सभी छह तहसीलों गाजीपुर, सैदपुर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, जखनियां एवं जमानियां में स्थापित EVM प्रदर्शन केंद्रों पर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
प्रदर्शन केंद्रों पर पहुंचे लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के संचालन, मतदान की प्रक्रिया तथा वोट डालने के तरीके की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं के मन में मतदान प्रक्रिया को लेकर विश्वास बढ़ाना और आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।