पटियाली: अजीजपुर में पालतू कुत्ते के हमले से दो सगे भाई घायल, गांव में दहशत का माहौल
पटियाली। ग्राम अजीजपुर में शुक्रवार को पालतू कुत्ते ने दो सगे भाइयों पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। 13 वर्षीय रोहित पर दोपहर एक बजे हमला हुआ। उसे पटियाली सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। दो घंटे बाद कुत्ते ने उसके 16 वर्षीय भाई मोहित को भी काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।