कनवास: बुधखान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का समापन, भागवत सिर पर धारण कर निकाली गई यात्रा
Kanwas, Kota | Jan 22, 2025 बुधखान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का बुधवार शाम करीब 4 बजे समापन किया गया। इस दौरान भगवान के विमान के साथ भागवत को सिर पर धारण कर यात्रा निकाली गई। यात्रा में डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।