जेवर: पलवल पुस्ता से पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया, अपहर्ता को सकुशल बरामद किया
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहर्ता को मौके से सकुशल बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सोनू उर्फ आनंद के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।