गुना: गडला गिर्द गांव में अवैध शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर कच्ची शराब, उपकरण जब्त, 2 महिलाएं पकड़ीं
Guna, Guna | Sep 12, 2026 गुना में बजरंगगढ़ थाना के गडला गिर्द गांव में 12 सितंबर को आबकारी और पुलिस टीम ने अवैध शराब पर छापेमारी की। मौके पर करीब जमीन में गाडकर रखे 1200 लीटर लहन के ड्रम और अवैध शराब बनाने के उपकरण जप्त किए। अवैध शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त दो पारदी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दो मामले बजरंगगढ़ थाना और दो मामले आबकारी विभाग ने दर्ज किए हैं।