Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image

देवा का समर कैंप बना प्रतिभाओं की पाठशाला, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे ग्रामीण विद्यार्थी जैसलमेर: मनोहर लाल राठौड़ जैसलमेर । शिक्षा विभाग एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में मोहनगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवा में आयोजित अभिव्यक्ति एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप-2026) विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं आत्मनिर्भरता को नई दिशा प्रदान कर रहा है। शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों से जोड़कर उनमें स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता तथा सकारात्मक सोच का विकास किया जा रहा है। शिविर के दौरान सीओ गाइड जैसलमेर कृतिका पाराशर ने विद्यालय पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए आर्ट एवं क्राफ्ट मॉडल, चित्रकला, संगीत, कुकिंग, खेल गतिविधियों एवं मेहंदी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, उत्साह और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का समर कैंप पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जो बच्चों की मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक क्षमताओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।कृतिका पाराशर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल मनोरंजन तक सीमित रखना नहीं बल्कि उनकी कल्पनाशीलता और कौशल को व्यवहारिक रूप देना है। कैंप में कटिंग एवं पौध निर्माण, चित्रकला, लोक भजन गायन, हस्तकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित कला एवं कौशल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गणपत राम ने बताया कि समर कैंप में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। शिविर में प्रतिदिन नई-नई गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने, सृजन करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं तथा उनमें जीवनोपयोगी कौशल विकसित करते हैं। शिविर में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वरिष्ठ अध्यापक जयप्रकाश द्वारा कुकिंग, आर्ट एवं क्राफ्ट की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, वहीं भुवनेश कुमार स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और संप्रेषण कौशल विकसित कर रहे हैं। ओमप्रकाश द्वारा मेहंदी, चित्रकला एवं हस्तकला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जबकि कनिष्ठ सहायक श्रवण कुमार विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य एवं लोकभजन का अभ्यास करवा रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन की भावना, स्वतंत्र अभिव्यक्ति, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को रचनात्मक सोच, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों से भी परिचित कराया जा रहा है। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार, स्काउटर कासम खां सहित विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी गजेंद्र, रिसपाल, साहिल, भगवान दास एवं प्रेम कुमार भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश ने किया तथा सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। समर कैंप-2026 ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए सीखने, सृजन करने और अपनी प्रतिभाओं को निखारने का प्रभावी मंच बनकर उभरा है, जो उन्हें भविष्य में आत्मविश्वासी, सक्षम एवं स्वावलंबी नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान कर रहा है।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 11, 2026

MORE NEWS

🚨 भीलवाड़ा में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वालों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन!

राजस्थान कंपटीशन क्लासेज, सांवरिया होटल सहित कई प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार बार-बार नोटिस देने के बावजूद फायर सेफ्टी मानकों की पालना नहीं की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम ने साफ किया है कि आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 🔥

#Bhilwara #BreakingNews #FireSafety #MunicipalCorporation #RajasthanNews HarPalBharatNews NewsUpdate

🚨 भीलवाड़ा में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वालों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! राजस्थान कंपटीशन क्लासेज, सांवरिया होटल सहित कई प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार बार-बार नोटिस देने के बावजूद फायर सेफ्टी मानकों की पालना नहीं की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। नगर निगम ने साफ किया है कि आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 🔥 #Bhilwara #BreakingNews #FireSafety #MunicipalCorporation #RajasthanNews HarPalBharatNews NewsUpdate

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

अग्निवीर सैनिक अक्षय वैष्णव के गांव वापसी पर जगह जगह स्वागत किया।

 भीलवाड़ा/आकोला: रमेश चंद्र डाड                                                   भारतीय सेना चयन के बाद प्रशिक्षण पूरा कर पैतृक गांव सरदार जी का खेड़ा लौटे अग्निवीर सैनिक अक्षय वैष्णव का त्रिवेणी से सैनिक सम्मान यात्रा निकाली गई और स्वागत किया गया।वैष्णव ने इसी वर्ष 16 जनवरी से 22 जून तक अग्निवीर सैनिक के रूप मे ट्रेनिंग पूरी कर त्रिवेणी से वाहन रैली शुरू हुई जो मानपुरा से होते हुए वाहन रैली डी जे के साथ देश भक्ति गीतो के साथ महुआ कस्बे में पहुंची जहां जगह जगह माला पहना कर,साफा बंधवाकर,पुष्प वर्षा कर भारत माता के जयकरो के साथ स्वागत किया गया। सरदार जी का खेड़ा में ग्रामीणों ने वैष्णव का स्वागत किया।भावक पल तब नजर आया,जब अक्षय वैष्णव ने अपने माता पिता को टोपी पहनाकर सम्मान दिया।सभी ने अग्निवीर अक्षय वैष्णव के उज्जवल भविष्य सफल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

अग्निवीर सैनिक अक्षय वैष्णव के गांव वापसी पर जगह जगह स्वागत किया। भीलवाड़ा/आकोला: रमेश चंद्र डाड भारतीय सेना चयन के बाद प्रशिक्षण पूरा कर पैतृक गांव सरदार जी का खेड़ा लौटे अग्निवीर सैनिक अक्षय वैष्णव का त्रिवेणी से सैनिक सम्मान यात्रा निकाली गई और स्वागत किया गया।वैष्णव ने इसी वर्ष 16 जनवरी से 22 जून तक अग्निवीर सैनिक के रूप मे ट्रेनिंग पूरी कर त्रिवेणी से वाहन रैली शुरू हुई जो मानपुरा से होते हुए वाहन रैली डी जे के साथ देश भक्ति गीतो के साथ महुआ कस्बे में पहुंची जहां जगह जगह माला पहना कर,साफा बंधवाकर,पुष्प वर्षा कर भारत माता के जयकरो के साथ स्वागत किया गया। सरदार जी का खेड़ा में ग्रामीणों ने वैष्णव का स्वागत किया।भावक पल तब नजर आया,जब अक्षय वैष्णव ने अपने माता पिता को टोपी पहनाकर सम्मान दिया।सभी ने अग्निवीर अक्षय वैष्णव के उज्जवल भविष्य सफल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

*अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी ने की सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा*
*फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा दायित्व: राजीव द्विवेदी*

*जयपुर:कमलेश आमेटा, 20 मई।*
 राजस्थान सरकार के 15 विभागों की 25 फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण को निर्देशित किया कि वे पात्र नवीन परिवारों को एनएफएसए से लाभान्वित करने हेतु ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में उपखण्ड अधिकारी व विकास अधिकारी कार्यालयों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करवाया जाना सुनिश्चित करें।  उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आने वाले प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में मिले 125 लक्ष्य के विरूद्ध 776 जल संरचनाओं का निर्माण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करी। वहीं लखपति दीदी योजना में 95 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने पर उन्होंने विभागीय अधिकारी को शीघ्र शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के लिए कहा। वहीं उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को अटल प्रगति पथ योजना के तहत आवंटित लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लक्ष्य भी प्रदान किए हैं। उन्होंने इस दौरान अन्य सभी विभागीय अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में उपस्थित रहकर उनके विभाग से संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं में यथासंभव लंबित कार्य पूर्ण कराकर प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किए हैं। 

 उन्होंने इस दौरान कुसुम योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,  सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी, सीपीओ डॉ. सुदीप कुमावत सहित संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

*अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी ने की सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा* *फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा दायित्व: राजीव द्विवेदी* *जयपुर:कमलेश आमेटा, 20 मई।* राजस्थान सरकार के 15 विभागों की 25 फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण को निर्देशित किया कि वे पात्र नवीन परिवारों को एनएफएसए से लाभान्वित करने हेतु ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में उपखण्ड अधिकारी व विकास अधिकारी कार्यालयों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आने वाले प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में मिले 125 लक्ष्य के विरूद्ध 776 जल संरचनाओं का निर्माण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करी। वहीं लखपति दीदी योजना में 95 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने पर उन्होंने विभागीय अधिकारी को शीघ्र शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के लिए कहा। वहीं उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को अटल प्रगति पथ योजना के तहत आवंटित लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लक्ष्य भी प्रदान किए हैं। उन्होंने इस दौरान अन्य सभी विभागीय अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में उपस्थित रहकर उनके विभाग से संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं में यथासंभव लंबित कार्य पूर्ण कराकर प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने इस दौरान कुसुम योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी, सीपीओ डॉ. सुदीप कुमावत सहित संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

बड़लियास में हर्षोल्लास से मनाया गया तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव

 भीलवाड़ा/आकोला (रमेश चंद्र डाड)
बड़लियास में तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोटड़ी तहसील के विभिन्न गांवों से माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम से पूर्व भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा बड़लियास कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया तथा अतिथियों एवं समाजबंधुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में जिला प्रतिनिधि राजेंद्र पोरवाल, महेंद्र काकाणी, रामकिशन सोनी, प्रहलाद नुवाल, मुरलीधर काबरा एवं रामकृष्ण पोरवाल सहित विभिन्न गांवों के समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष महावीर काबरा (पारोली), बड़लियास माहेश्वरी सभा अध्यक्ष महावीर काबरा (बड़लियास), पूर्व तहसील अध्यक्ष शिवनारायण काबरा, , कैलाश मंत्री एवं सी.पी. नामधराणी सहित अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे।

इस अवसर पर समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं शिक्षा, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कुलदीप ईनाणी ने किया। समारोह में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2027 का तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव कोटड़ी में आयोजित किया जाएगा।
अंत में माहेश्वरी समाज की ओर से सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

बड़लियास में हर्षोल्लास से मनाया गया तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव भीलवाड़ा/आकोला (रमेश चंद्र डाड) बड़लियास में तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोटड़ी तहसील के विभिन्न गांवों से माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा बड़लियास कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया तथा अतिथियों एवं समाजबंधुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में जिला प्रतिनिधि राजेंद्र पोरवाल, महेंद्र काकाणी, रामकिशन सोनी, प्रहलाद नुवाल, मुरलीधर काबरा एवं रामकृष्ण पोरवाल सहित विभिन्न गांवों के समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष महावीर काबरा (पारोली), बड़लियास माहेश्वरी सभा अध्यक्ष महावीर काबरा (बड़लियास), पूर्व तहसील अध्यक्ष शिवनारायण काबरा, , कैलाश मंत्री एवं सी.पी. नामधराणी सहित अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे। इस अवसर पर समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं शिक्षा, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप ईनाणी ने किया। समारोह में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2027 का तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव कोटड़ी में आयोजित किया जाएगा। अंत में माहेश्वरी समाज की ओर से सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

तकनीकी शिक्षा से ही युवाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर : कैलाश कोठारी
महेश नवमी महोत्सव में 37 प्रतिभावान विद्यार्थियों व 40 वरिष्ठजनों का सम्मान, भव्य शोभायात्रा का हुआ स्वागत

भीलवाड़ा/ आकोला :(रमेश चंद्र डाड)                                            माहेश्वरी समाज काछोला के तत्वावधान में आयोजित माण्डलगढ़ तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में  मांडलगढ़ एवं बिजौलिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से कस्बे की सड़कें भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गईं।
समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश कोठारी ने कहा कि वर्तमान दौर तकनीकी विकास का है और भावी पीढ़ी को उच्च शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। तकनीकी ज्ञान युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है तथा उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक युग में आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी कौशल विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि युवा आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा एवं काछोला अध्यक्ष सूरतराम गगरानी ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती ने जिला सभा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए समाजजनों से उनका लाभ लेने का आग्रह किया। साथ ही महासभा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ निचले तबके तक पहुंच सके एसा कार्य संगठन को करना चाहिए । मुख्य वक्ता जगदीश प्रसाद कोगटा ने मोबाइल के सदुपयोग एवं उसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।एवं कोगटा ने कहा हमें माहेश्वरीयों जैसा आचरण भी जीवन मे अपनाना चाहिए ।
एलन ग्रुप के निदेशक राकेश माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों के लिए उच्च शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। माहेश्वरी समाज में टेंलेंट की कमी नहीं लेकिन कुछ बड़ा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी ।
समारोह में शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले 37 प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा 40 वरिष्ठजनों का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अलका लड्ढा, पूर्व प्रधान जितेन्द्र मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष रमेश बसेर, गोवर्धनलाल झवर, मानसिंह मूंदड़ा,तहसील मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा, भगवान काबरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक काबरा ने किया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां
कार्यक्रम से पूर्व भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए सांवरिया रिसॉर्ट पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भगवान महेश के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।कार्यक्रम के समापन पर स्नेहभोज का आयोजन किया गया

तकनीकी शिक्षा से ही युवाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर : कैलाश कोठारी महेश नवमी महोत्सव में 37 प्रतिभावान विद्यार्थियों व 40 वरिष्ठजनों का सम्मान, भव्य शोभायात्रा का हुआ स्वागत भीलवाड़ा/ आकोला :(रमेश चंद्र डाड) माहेश्वरी समाज काछोला के तत्वावधान में आयोजित माण्डलगढ़ तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में मांडलगढ़ एवं बिजौलिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से कस्बे की सड़कें भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गईं। समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश कोठारी ने कहा कि वर्तमान दौर तकनीकी विकास का है और भावी पीढ़ी को उच्च शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। तकनीकी ज्ञान युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है तथा उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक युग में आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी कौशल विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि युवा आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा एवं काछोला अध्यक्ष सूरतराम गगरानी ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती ने जिला सभा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए समाजजनों से उनका लाभ लेने का आग्रह किया। साथ ही महासभा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ निचले तबके तक पहुंच सके एसा कार्य संगठन को करना चाहिए । मुख्य वक्ता जगदीश प्रसाद कोगटा ने मोबाइल के सदुपयोग एवं उसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।एवं कोगटा ने कहा हमें माहेश्वरीयों जैसा आचरण भी जीवन मे अपनाना चाहिए । एलन ग्रुप के निदेशक राकेश माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों के लिए उच्च शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। माहेश्वरी समाज में टेंलेंट की कमी नहीं लेकिन कुछ बड़ा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । समारोह में शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले 37 प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा 40 वरिष्ठजनों का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अलका लड्ढा, पूर्व प्रधान जितेन्द्र मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष रमेश बसेर, गोवर्धनलाल झवर, मानसिंह मूंदड़ा,तहसील मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा, भगवान काबरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक काबरा ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां कार्यक्रम से पूर्व भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए सांवरिया रिसॉर्ट पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भगवान महेश के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।कार्यक्रम के समापन पर स्नेहभोज का आयोजन किया गया

Bhilwara, Bhilwara | Jun 23, 2026

देवा का समर कैंप बना प्रतिभाओं की पाठशाला, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे ग्रामीण विद्यार्थी जैसलमेर: मनोहर लाल राठौड़ जैसलमेर । शिक्षा विभाग एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में मोहनगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवा में आयोजित अभिव्यक्ति एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप-2026) विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं आत्मनिर्भरता को नई दिशा प्रदान कर रहा है। शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों से जोड़कर उनमें स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता तथा सकारात्मक सोच का विकास किया जा रहा है। शिविर के दौरान सीओ गाइड जैसलमेर कृतिका पाराशर ने विद्यालय पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए आर्ट एवं क्राफ्ट मॉडल, चित्रकला, संगीत, कुकिंग, खेल गतिविधियों एवं मेहंदी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, उत्साह और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का समर कैंप पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जो बच्चों की मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक क्षमताओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।कृतिका पाराशर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल मनोरंजन तक सीमित रखना नहीं बल्कि उनकी कल्पनाशीलता और कौशल को व्यवहारिक रूप देना है। कैंप में कटिंग एवं पौध निर्माण, चित्रकला, लोक भजन गायन, हस्तकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित कला एवं कौशल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गणपत राम ने बताया कि समर कैंप में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। शिविर में प्रतिदिन नई-नई गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने, सृजन करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं तथा उनमें जीवनोपयोगी कौशल विकसित करते हैं। शिविर में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वरिष्ठ अध्यापक जयप्रकाश द्वारा कुकिंग, आर्ट एवं क्राफ्ट की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, वहीं भुवनेश कुमार स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और संप्रेषण कौशल विकसित कर रहे हैं। ओमप्रकाश द्वारा मेहंदी, चित्रकला एवं हस्तकला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जबकि कनिष्ठ सहायक श्रवण कुमार विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य एवं लोकभजन का अभ्यास करवा रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन की भावना, स्वतंत्र अभिव्यक्ति, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को रचनात्मक सोच, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों से भी परिचित कराया जा रहा है। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार, स्काउटर कासम खां सहित विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी गजेंद्र, रिसपाल, साहिल, भगवान दास एवं प्रेम कुमार भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश ने किया तथा सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। समर कैंप-2026 ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए सीखने, सृजन करने और अपनी प्रतिभाओं को निखारने का प्रभावी मंच बनकर उभरा है, जो उन्हें भविष्य में आत्मविश्वासी, सक्षम एवं स्वावलंबी नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान कर रहा है। - Bhilwara News