कानपुर: इंदिरा नगर स्थित गेस्ट हाउस में युवा सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
इंदिरा नगर के निजी गेस्ट हाउस में सांसद प्रतिनिधि विकास सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई रविवार दोपहर 12बजे हुई।बैठक में मौजूद भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंशु ठाकुर ने बताया 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के अवसर पर सीएसए के कैलाश भवन में विशाल युवा सम्मेलन आयोजित होना है जिसमें विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाग लेंगे।