कानपुर: पूर्व विधायक सतीश निगम ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क निर्माण के लिए कल्याणपुर में दिया धरना
विधानसभा चुनाव के पहले सपा कार्यकर्ता एक्शन मोड में आ गए हैं,रविवार दोपहर 12 बजे कल्याणपुर में पूर्व सपा विधायक सतीश निगम सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आवास विकास ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। मांग है कि बगिया क्रॉसिंग से जाने वाली मुख्य सड़क कई हादसों की वजह बन चुकी है लेकिन निर्माण नहीं हो रहा।इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ सपा नेता अभय दुबे भी मौजूद रहे।