गोरखपुर: कोतवाली क्षेत्र के हबीब होटल में खाना लेने गए युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।हबीब होटल पर खाना लेने गए एक युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी शाहनवाज हबीब होटल पर खाना लेने गया था।पीड़ित के भाई के अनुसार,वहां पहले से मौजूद अकबर के बेटों और होटल के 8 से 10 कर्मचारियों ने भाई पर हमला कर दिया।