![गोरखपुर में इस बार ‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ अब एक महीने के अभियान के रूप में मनाया जाएगा। डीएम गोरखपुर के मुताबिक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रम अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें कैंप, रैली, यात्रा, नुक्कड़ नाटक और जन-जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। खास बात यह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के साथ उन परिवारों तक भी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की कोशिश होगी, जो अभी इनसे नहीं जुड़ पाए हैं।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F14_mon%2Fimg_1789421081945_309.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 14, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 14, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 14, 2026
![गोरखपुर के सिटी मॉल रोड स्थित Senco ज्वेलरी शोरूम में शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर स्वेक्षा मिश्रा और शोरूम स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इंफ्लुएंसर का आरोप है कि शूटिंग खत्म होने के बाद स्टाफ ने पहनी गई ज्वेलरी की जांच करने को कहा। इसी बात को लेकर बहस हुई और बाद में मामला कथित अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। श्वेता मिश्रा ने कैमरा छीनने की कोशिश और उनके कैमरामैन के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्टाफ ने उन पर सोना चोरी करने का आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। वहीं, शोरूम की ओर से पूरी घटना पर विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है। हाल में ज्वेलरी शोरूम में चोरी की घटनाओं के बीच सुरक्षा जांच को लेकर भी चर्चा हो रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F09_sep%2F14_mon%2Fimg_1789370148095_687.jpg&w=3840&q=75)
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 14, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 14, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 14, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 14, 2026

Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 14, 2026