गोरखपुर के सिटी मॉल रोड स्थित Senco ज्वेलरी शोरूम में शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर स्वेक्षा मिश्रा और शोरूम स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इंफ्लुएंसर का आरोप है कि शूटिंग खत्म होने के बाद स्टाफ ने पहनी गई ज्वेलरी की जांच करने को कहा। इसी बात को लेकर बहस हुई और बाद में मामला कथित अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। श्वेता मिश्रा ने कैमरा छीनने की कोशिश और उनके कैमरामैन के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्टाफ ने उन पर सोना चोरी करने का आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। वहीं, शोरूम की ओर से पूरी घटना पर विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है। हाल में ज्वेलरी शोरूम में चोरी की घटनाओं के बीच सुरक्षा जांच को लेकर भी चर्चा हो रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews