#वायरल वीडियो -----------------
#गोरखपुर के प्रसिद्ध #तरकुलहा देवी मंदिर में #दुकानदारों और #श्रद्धालुओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में दुकानदारों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तरकुलहा देवी मंदिर में दुकानदारों को लेकर विवाद पहले भी सुर्खियों में रहा है। कभी पुजारी से विवाद तो कभी श्रद्धालुओं से कहासुनी के मामले सामने आते रहे हैं। अब मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि,वायरल वीडियो की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हुई है। मामले में प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 14, 2026