दादरी: नोएडा के सेक्टर-45 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी चुरा कर चोर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-45 में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेक्टर-45 में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पुजारी की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।