दादरी: नोएडा के एडोब चौराहे के समीप बाइक सवार बदमाश युवती का मोबाइल व नगदी लूटकर हुए फरार, घटना की जांच पर जुटी पुलिस
नोएडा में स्थित एडोब चौराहे के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो बदमाश एक युवती का मोबाइल व ₹ 2000 नगद लूटकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़िता ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।