दादरी: नोएडा के सेक्टर-11 के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, बाल बाल बचा कार चालक
नोएडा के सेक्टर-11 के समीप उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। भीषण दुर्घटना में कार का एयर बैग खुलने के कारण कार चालक बाल बाल बच गया। वहीं कार चालक ने बताया है कि कार के ब्रेक फेल होने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई थी। घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।