दादरी: सेक्टर-12 में स्थित मॉर्डन स्कूल में 6 वर्षीय छात्रा के साथ बेड टच की घटना को लेकर पैरंट्स ने स्कूल में किया हंगामा
नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित मॉर्डन स्कूल में 6 वर्षीय छात्रा के साथ बेड टच की घटना सामने आने के बाद गुरुवार को सैकड़ों पैरंट्स ने स्कूल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पेरेंट्स व स्कूल प्रबंधन के कर्मचारियों के बीच तीखी नोक झोंक भी देखने को मिली। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है।