दादरी: नोएडा के सेक्टर-60 के समीप तेज रफ्तार कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, कैंटर चालक हुआ गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-60 के समीप गुरुवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर अचानक बीच सड़क पर पलट गया। भीषण दुर्घटना में कैंटर चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कैंटर की रफ्तार तेज होने के कारण गंभीर हादसा हुआ है।