रक्षाबंधन पर आलीराजपुर के ग्राम उबलड के तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आदिवासी विकास परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल व जोबट विधायक सेना महेश पटेल आगे आए। सरपंच लक्ष्मणसिंह डावर की मौजूदगी में महेश पटेल ने बच्चों को कपड़े, जूते और 5 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक मदद दी। वहीं विधायक सेना पटेल ने 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। महेश पटेल ने बच्चों की पढ़ाई व पोषण का पूरा खर्च उठाने और कलेक्टर से शासकीय लाभ दिलाने का भरोसा दिया। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #AlirajpurNews #Jobat #MaheshPatel #NimadNews