पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर सेंधवा के उलमा-ए-अहले सुन्नत और सुन्नी दावते इस्लामी कमेटी द्वारा द ओसियन स्कूल कमल नगर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मौलाना मेहमूद आलम बरकाती, मौलाना शाने आलम कादरी व हाजी फजलुद्दीन भुट्टो अशरफी सहित समाजजन मौजूद रहे। वहीं सेंधवा बोहरा समाज ने बैंड-बाजे के साथ शहर में भव्य जुलूस निकालकर प्रेम और शांति का संदेश दिया। समाज प्रमुख शब्बीर बोहरा ने प्रशासन व नागरिकों का आभार माना। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #SendhwaNews #EidMiladUnNabi #BohraSamaj #NimadNews