लालगंज: पीएचसी हलिया का डीएम और सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, एमओआईसी और फार्मासिस्ट को दी प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने शनिवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे सीएमओ के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी गड़बड़ियां और अनियमितताएं मिली। एमओआईसी डॉ0 अवधेश कुमार बिना किसी अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। जिस पर उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का निर्देश दिया गया।