थाना कदौरा पुलिस टीम द्वारा चोरी का माल खरीदने वाले 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
पुलिस द्वारा बताया गया कि दिनांक 21 जुलाई को वादी विमल सिंह पुत्र रामलाल निवासी ग्राम बसरेही थाना कदौरा जनपद जालौन द्वारा थाना कदौरा पर तहरीरी सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर मे चोरी की घटना कारित की गयी है।
जिसके संबन्ध में थाना कदौरा में मु0अ0सं0 81/26 धारा 331 (4)/305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। इस सम्बन्ध मे पूर्व मे 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिनसे पूछताछ में अभियुक्त जयहिन्द पुत्र महेश सोनी निवासी ग्राम तुर्रामुहार थाना पनवाडी जनपद महोबा का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कदौरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त जयहिन्द पुत्र महेश सोनी उम्र करीब 32 निवासी ग्राम तुर्रामुहार थाना पनवाडी जनपद महोबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पूछताछ मे अभियुक्त जयहिन्द उपरोक्त ने स्वीकार किया है कि मैं चोरी के सोने-चाँदी के जेवरात खरीदने व बेचने का काम करता हूँ तथा इसी से अपना जीवन यापन करता हूँ, मैं रिन्कू राजपूत उर्फ डूगर पुत्र सुभाष राजपूत निवासी ग्राम महेरा थाना बिवांर जनपद हमीरपुर तथा उसके साथियों को पहले से जानता हूँ। करीब 01 महीने पहले रिन्कू अपने साथी के साथ मेरे पास आया था और बताया कि मैने अपने साथियों के साथ एक गांव बसरेही थाना कदौरा में चोरी की है और कुछ सोने-चाँदी के जेवरात मिले है, उन्हें बेचना है, तो मैने वह जेवरात उससे खरीद लिये थे । मैने चोरी के उन जेवरातों को रोहित सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी निवासी मोहल्ला कोटबाजार कस्वा व थाना राठ जनपद हमीरपुर को बेंचा था, जिससे मुझे करीब 10,000 रूपये का फायदा हुआ था, खर्च होने के बाद जो रूपये बचे हुए थे वे वही रूपये है, जो आपको मेरे पास से मिले थे।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Jul 26, 2026