बिंदकी: पिपौरी केवटरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल और शुरू की जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के केवटरा पिपौरी गांव में मामूली कहासुनी में सभा जीत उम्र 20 वर्ष पुत्र मोतीलाल के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में मेडिकल कराया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।