कांके: तपोवन मंदिर के पास नदी से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2025 तपोवन मंदिर के पास स्थित नदी से बुधवार सुबह करीब दस बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि हाल की बारिश के कारण शव पानी के बहाव में बहकर आया और मंदिर के पास बने पुल के नीचे फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।