कांके: रांची उपायुक्त ने पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2025 जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर दो बजे समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त द्वारा सेवानिवृत हुए कुल 07 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। जानकारी हो की जिला का यह कार्यक्रम जिसमें सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए।