कांके: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2025 समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य-निष्पादन की स्थिति, और परिसर की साफ-सफाई का गहन अवलोकन करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।