कांके: पुलिस मुख्यालय में नक्सल अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2025 रांची पुलिस मुख्यालय में झारखंड में चल रहे नक्सल अभियान की समीक्षा की गई. बैठक मंगलवार की शाम पाँच बजे की गई. इसकी अध्यक्षता अभियान आईजी डॉ माइकल एस ने किया. बैठक में पूर्व से चल रहे नक्सल अभियान की समीक्षा की गई. साथ ही प्रतिबंधित नक्सली संगठन माकपा माओवादी और उनके स्प्लिन्टर ग्रुप पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.