बिश्रामपुर: पलामू एसपी ने रेहला थाना प्रभारी को निलंबित किया, सब इंस्पेक्टर गुलशन बिरुआ बने नए थाना प्रभारी
पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वही गुलशन बिरुआ को रेहला थाना के नये थाना प्रभारी बनाया गया। शुक्रवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार विश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी पिछले रात्रि गश्ती के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा। और ट्रैक्टर को लेकर रेहला थाना गए।