बिश्रामपुर: सोरडीहा जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत रोजगार मेला आयोजित
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित सोरडीहा जनता उच्च विधालय के खेल मैदान बुधवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसका समापन शाम चार बजे हुआ। रोजगार मेला में 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया और अपना-अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया।