बिश्रामपुर: विशुनपुर प्रशिक्षण केंद्र पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सीएसआर द्वारा महिलाओं के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन
रेहला के ग्रासीम सीएसआर द्वारा आरोग्य परियोजना अंतर्गत मंगलवार को विशुनपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर महिलाओं के लिये विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपचार के साथ-साथ महिलाओं को कई बीमारियों से बचाव हेतु विशेष जानकारी दी गयी। शिविर का समापन शाम छः बजे हुआ। इससे पहले शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि महिला मंडल अध्यक्षा नमिता अवस्थी ने किया।