बिश्रामपुर: रेहला कोयल नदी पर बन रहे पुल के पाया का सरिया-सेटिंग गिरने से पांच मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर
रेहला कोयल नदी पर बन रहे पुल के पाया निर्माण के लिये लगाया जा रहा सरिया - सेटिंग गुरुवार की शाम सात बजे अचानक गिर गया। इस घटना में पांच मजदूर घायल हो गये। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताते चले कि शंखा से खजुरी तक भाया रेहला -गढ़वा फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य का ठेका शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है।