बिश्रामपुर: डिस्ट्रिक ओलंपिक चैंपियनशिप में विश्रामपुर पीएस एकेडमी के 12 खिलाड़ियों ने जीते 23 पदक
विश्रामपुर पीएस एकादमी के 12 खिलाड़ियों ने 23 पदक जीत कर अपने नाम कर लिया। पलामू खेल एकादमी के निदेशक डॉ• अज्जो हसन सिद्दीकी ने बुधवार की शाम पांच बजे विश्रामपुर में जानकारी देते हुये बताया कि झारखंड एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिये पलामू परफेक्ट स्पोर्ट एकादमी डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन एथलेटिक्स जूनियर व सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।