बिश्रामपुर: विश्रामपुर एसडीपीओ ने बी मोड़ से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर रेहला पुलिस को सौंपा
एसडीपीओ आलोक टुटी ने रेहला कोयल नदी से चोरी छिपे अवैध तरीके से बालू उठाव कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को बी मोड़ के पास से बुधवार की रात में जप्त कर लिया। बाद में इसे रेहला थाना पुलिस को सुपुर्द कर जिला खनन विभाग को अग्रेतर कानूनी कारवाई हेतु अग्रसारित कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने गुरुवार की शाम पांच बजे जानकारी देते बताया कि ट्रैक्टर विश्रामपुर का है।