टीकमगढ़: टीकमगढ़ में कलेक्टर और एसपी ने मस्जिदों सहित शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ईद की दी मुबारकबाद
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा संयुक्त रूप से टीकमगढ़ शहर में ईद के त्यौहार के अवसर पर मस्जिदों के बाहर एवं शहर में लगाई गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए भ्रमण किया गया। इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक में मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद के त्यौहार की मुबारक दी।